आज का इतिहास 

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –

  • 1351 – सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी हुई।
  • 1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
  • 1819 – स्‍कॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन।
  • 1903 – ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
  • 1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
  • 1921 – अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
  • 1963 – तत्कालीन सोवियत रूस के नेता जोसेफ स्टालिन के 16 विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
  • 1977 – सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू हुआ।
  • 1997 – मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
  • 2003 – स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप केप केनवरल, फ्लोरिडा में शुरू किया।
  • 2006 – पूर्व यूक्रेनी प्रधानमंत्री पाव्‍लो लाज़रेंको काले धन को वैध, तार धोखाधड़ी, और जबरन वसूली के लिए संघीय जेल में नौ साल की सजा हुई।
  • 2011 – श्रीलंका सरकार ने लिट्टे से संघर्ष शुरू होने के बाद देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस ले लिया।
  • 2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
  • 2012 – चंद्रमा पर कदम रखने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का निधन।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।