हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुलिस पर हमले...

    पुलिस पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर धो रहा था ढाबे पर बर्तन, गिरफ्तार

    Sangrur News
    सांकेतिक फोटो

    जयपुर/अलवर (सच कहूं न्यूज)। अलवर पुलिस टीम पर हमला करने और प्रॉपर्टी व्यापारी को रंगदारी के लिए धमकाने के मामले में फरार चल रहे गांव मन्नाका थाना वैशाली नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान (28) को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। Alwar News

    एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी को रंगदारी के लिए हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान द्वारा धमकी दी गई थी। 21 जून को आरोपी हिस्ट्रीशीटर के गांव मन्नाका में दबिश देकर एनईबी थाना पुलिस की टीम ने उसे घर से दबोच लिया था। इतनी देर में फिरोज के परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच आरोपी हिस्ट्रीशीटर वहां से फरार हो गया। हमले में दो पुलिस कर्मियों के चोटें आई और वर्दी भी फट गई थी।

    एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के विरुद्ध अलवर जिले के एनईबी, कोतवाली राजगढ़ एवं वैशाली नगर थाने में लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, धमकी देने, पुलिस दल पर हमला इत्यादि के करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज है। थाना एनईबी व वैशाली नगर के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। Alwar News

    पुलिस टीम ने चाय पीने के बहाने रेकी की

    आरोपी हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ थाना उद्योग नगर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी मोबाइल, इंटरनेट और किसी भी डिजिटल व सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करता था। आरोपी के बारे में टीम ने गहनता से आसूचना संकलित की गई। इसमें उसके महाराष्ट्र के कोल्हापुर में होने की जानकारी मिली।

    आरोपी ने फरारी के दौरान अपना नाम बदलकर राहुल रख लिया और कोल्हापुर जिले में एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम करने लगा। पुलिस टीम ने चाय पीने के बहाने रेकी की। इसी दौरान बर्तन धो रहा आरोपी पुलिस टीम को देख भागने लगा। पथरीली जमीन पर कूदने से इसके दोनों पैरों में चोटें आई, जिसका इलाज करवाया गया। Alwar News

    HAPPY Card Scheme : मुफ्त यात्रा की सुविधा को इस दिन से शुरू हो रहे हैं HAPPY Card वितरण केंद्र

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here