आजकल कई लोग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में है, गुरु जी इस समस्या का समाधान बताएं?

Published On

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हाल ही में शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) से आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से बच्चों के अच्छे पालन-पोषण में आ रही परेशानियों सहित विभिन्न सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। आॅनलाइन सवालों को आदरणीय ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने पढ़ा। पूज्य गुरु जी ने अभिभावकों को बेहतरीन टिप्स दिए।

सवाल : आजकल बहुत सारे बच्चे इस समस्या से जूझ रहे हैं कि उनकी मम्मी या पापा का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। और बच्चे अंदर ही अंदर रोते हैं और अपनी फिलिंग नहीं बताते हैं। इस समस्या का समाधान बताएं?

पूज्य गुरु जी का जवाब : ये हमारे कल्चर के बिल्कुल ही खिलाफ है। बिल्कुल ही खिलाफ है। हमारा कल्चर हमेशा रिश्तों के प्रति वफादारी सिखाता है। तो जो ऐसे माँ-बाप हैं उनको सोचना चाहिए, क्योंकि माँ-बाप अगर हमेशा सही रास्ता दिखाएंगे, एक उदाहरण अच्छा बनेंगे, तभी बच्चे आगे अच्छा बनेंगे।

और हमारी संस्कृति में ये साफ लिखा है कि जब तक शादी नहीं होती आप ब्रह्मचर्य का पालन करें और शादी हो गई तो पति-पत्नी के रिश्ते के अलावा उम्र में बड़े हैं तो माँ-बाप, बराबर के हैं तो बहन-भाई और छोटे को बेटे-बेटी के समान मानें। तो इन रिश्तों को आप माँ-बाप को मानना ही चाहिए और मानना ही पड़ेगा, तभी हमारी संस्कृति जो पूरे वर्ल्ड में नंबर वन है वो चमकेगी और तभी आपके बच्चे डिप्रेशन में नहीं आएंगे। अदरवाइज आप बहुत कुछ खो जाएंगे, जो बाद में ढूंढने से भी आपको हासिल नहीं होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts