गुजरात के ब्लॉक भचाऊ में नाम चर्चा कल, मानवता भलाई कार्य को देंगे गति

Published On

भुज़( सच कहूँ न्यूज़ )। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक गुजरात की साध-संगत द्वारा दिनांक 27 मार्च 2022 दिन रविवार को जिला कच्छ के तहसील भचाऊ में प्रजापति समाज वाड़ी में नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। नाम चर्चा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ब्लॉक भंगीदास ने जानकारी देते हुए बताया कि नामचर्चा में फूड बैंक से अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा। नामचर्चा कार्यक्रम का समय सुबह 10 से 11:30 तक रहेगा। ब्लॉक के जिम्मेदारों ने साथ-संगत से समय पर पहुंचने की अपील की है।

 ब्लाक भंगीदास मनसुख इन्सां व कन्हैया इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता भलाई के 138 कार्य चलाए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों को ओर गति देने के लिए गुजरात के विभिन्न ब्लॉकों में नामचर्चाओं का आयोजन कर मानवता भलाई कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी नाम चर्चा के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts