नागपुर के प्रेमी सेवक ने मानवता भलाई कर मनाई खुशी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नागपुर। ‘इंसानियत के प्रहरी’ कहे जाने वालेकरोड़ों डेरा सच्चा सौदा अनुयायी आज विश्वभर में मानवता भलाई के कार्य कर इंसानियत की अनूठी मिसाल कायम कर रहे हैं। समाज को आपसी भाईचारे व मानवता भलाई का संदेश देने वाले पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं के चलते डेरा सच्चा सौदा अनुयायी आज समाज हित में 157 मानवता भलाई के कार्य कर इंसानियत का परचम लहरा रहे हैं। मौका चाहे किसी खुशी का हो या कोई गम का, डेरा सच्चा सौदा अनुयायी मानवता की सेवा करने से नहीं चूकते।

Welfarework-Nagpur

इसी क्रम में महाराष्ट्र के नागपुर ब्लॉक के प्रेमी सेवक संजय कलमकर इन्सां ने अपने नए घर की खुशी में विशेष नामचर्चा का आयोजन किया। नामचर्चा में उपस्थित कविराजों ने गुरुयश गाकर अपने सतगुरु के रहमतों का शुकराना किया। घर के रूप में मिली इस खुशी को पाकर प्रेमी सेवक संजय कलमकर इन्सां व उनके पूरे परिवार ने अपने सतगुरु की रहमतों का सहृदय शुकराना किया। इस अवसर पर प्रेमी सेवक संजय कलमकर इन्सां ने पूज्य गुरुजी द्वारा शुरू किए गए 28वें मानवता भलाई कार्य ‘फूड बैंक’ के तहत 5 अति जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन मुहैया कराया। उक्त सेवा से लाभान्वित जरूरतमंद परिवारों ने पूज्य गुरुजी व प्रेमी सेवक संजय कलमकर इन्सां का तहदिल धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts