शिक्षा और रोजगार
मुंबई-पुणे ब्लॉक की साध-संगत ने पांच परिवारों को दिया राशन
सच कहूँ/एमके शायना
मुंबई/पुणे। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में शाह सतनाम जी परम सुख आश्रम, कलौते, मौकाशी मुंबई में 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। इससे पूर्व ब्लॉक के जिम्मेवारों ने ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ का पावन नारा बोला। जिसके बाद विनती का शब्द लगाया गया। इस मौके पर मौजूद 45 मेंबर कमेटी के सदस्य गुरुदयाल इन्सां ने बताया कि पावन अवतार माह के आगमन की खुशी में मुंबई-पुणे की साध-संगत द्वारा 5 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन दिया गया है।
उन्होंने कहा कि साध-संगत यह राशन फूड बैंक से देती हैं जहां सप्ताह में एक दिन उपवास रखकर राशन एकत्रित किया जाता है।इस मौके पर सत् ब्रह्मचारी सेवादार अजीत इन्सां, बंता सिंह इन्सां, सुखदीश इन्सां, कृष्ण कुमार इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, निहाल सिंह इन्सां, वेद इन्सां, विजय कुमार इन्सां, भीरा इन्सां, रमन कुमार इन्सां, जनार्दन इन्सां, जोनी इन्सां, इकबाल नंदा इन्सां, जसवंत इन्सां, शंकर इन्सां, राजकिशोर इन्सां, अंकुश इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।