हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वायु सेना का ...

    वायु सेना का असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान जारी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वायु सेना बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर के राज्यों असम और मेघालय में पिछले चार दिनों से लगातार राहत अभियान चला रही है और इस दौरान उसके विमानों ने अब तक 74 उड़ान भरी हैं। वायु सेना ने शनिवार को यहां बताया कि वह नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर 21 जून से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चला रही है और इस दौरान उसके विमानों ने 74 उड़ान भरी, बाढ़ के कारण फंसे 273 लोगों को बचाया और मानवीय सहायता के

    तहत 200 टन से भी अधिक राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में गिराई। वायु सेना ने राहत अभियान में अपने विशालकाय मालवाहक विमान सी 130जे सुपर हरक्यूलिस और एन-32 को उतारा है। इसके अलावा एमआई-17 वी 5 , उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव और एमआई-17 हेलीकॉप्टर को भी बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत आपूर्ति पहुंचाने के लिए लगाया गया है। नागरिक प्रशासन के तालमेल से प्रभावित क्षेत्रों में वायु सेना निरंतर राहत अभियान चला रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here