हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कोटा में चोरो...

    कोटा में चोरों ने दरगाह को भी नहीं छोड़ा, ताले तोड़े

    कोटा। राजस्थान में कोटा के काेतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने दरगाह को भी नहीं बख्शा और कल रात दान पेटियों को तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चुरा ले गए। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल देर रात लाड़पुरा क्षेत्र में सैयद असगर अली दरगाह में अज्ञात चोर दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखी दान की सारी रकम चुराकर ले गए। इसके बारे में सुबह दरगाह में पहुंचे श्रद्धालुओं को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दरगाह के आसपास के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।