हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home खेल Asian Games 2...

    Asian Games 2023: निशानेबाजी में भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    Asian Games 2023
    Asian Games 2023: निशानेबाजी में भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    हांगझोउ (एजेंसी)। Asian Games 2023: भारत के सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा की तिकड़ी ने गुरूवार को पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत की निशानेबाजी टीम ने कुल 1734 के साथ चीन को एक अंक से पीछे छोड़ते हुए पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। वियतनाम को 1730 के स्कोर साथ कांस्य पदक मिला। सरबजोत (580) और अर्जुन (578) क्रमश: 5वें और 8वें स्थान पर रहे और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शिवा (576) 14वें स्थान पर रहे।

    White Hair Home Remedies: इन चीजों के इस्तेमाल के परिणाम हैं निराले सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बाल होंगे नेचुरल काले

    रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया रजत पदक | Asian Games 2023

    भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने गुरुवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता। आज यहां खेले गये फाइनल में नाओरेम रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 2-0 से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का लगातार एशियाई खेल में दूसरा पदक है। उन्होंने जकार्ता में 2018 खेलों में कांस्य पदक जीता था।

    इससे पहले नाओरेम रोशिबिना देवी ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को डब्ल्युपीडी (प्वाइंट अंतर से विजेता) से हराकर पदक पक्का किया। उन्होंने सेमीफाइनल में वियतनाम की थी थू थोय गुयेन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।

    भारत ने एशियाई खेल में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here