हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पेय पदार्थों ...

    पेय पदार्थों की बढ़ी मांग, दोपहर बाद बाहर निकलने से बच रहे लोग

    Weather

    पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय हवाओं से बढ़ने लगा तापमान

    • रविवार को अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री रहा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय हवाओं से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। इससे भीषण गर्मी व लू से लोगों को बेहाल कर दिया। इससे दोपहर बाद लोग घरों से निकलने के लिए परहेज कर रहे हैं। शहर में दोपहर बाद सड़कें सुनसान नजर आने लगी। गर्मी से बचने के लिए लोग नींबू पानी, नारियल पानी व अन्य पेय पदार्थों व तरबूज, लीची का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा।

    गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत

    पिछले दिनों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से विपरीत हवाओं के मिलन के कारण हरियाणा में मौसम गतिशील व परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मगर उसे प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिल रही है। जिस कारण वर्षा की गतिविधियां नहीं हो रही है। सिर्फ आंशिक बादलवाई देखने को मिल रही है।

    आने वाले समय में तापमान रहने की संभावना-

      दिनांक         अधिकतम तापमान          न्यूनतम तापमान

    • 6 जून          44.0 डिग्री                   27.0 डिग्री
    • 7 जून          44.0 डिग्री                  27.0 डिग्री
    • 8 जून          45.0 डिग्री                  30.0 डिग्री
    • 9 जून          45.0 डिग्री                  30.0 डिग्री
    • 10 जून        45.0 डिग्री                  31.0 डिग्री

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here