भारत ने परमाणु सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया

Published On

नई दिल्ली। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 5,500 से अधिक किलोमीटर की नोटिफाइड आपरेशनल रेंज वाली अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण गुरुवार को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। राजधानी कटक के साथ-साथ कुछ अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मिसाइल के आसमान में उड़ने के वीडियो पोस्ट किए। अग्नि 5 मिसाइल हल्के वारहेड के साथ लगभग पूरे चीन अपनी मारक सीमा में ले लेती है और यह लगभग 8000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताते हुए ट्विटर पर लिखा कि “मिसाइल रक्षा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है और राष्ट्रीय सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत करेगी क्योंकि यह 5400 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर सकती है।” उच्च स्तर की विश्वसनीयता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अग्नि-5 मिसाइल ‘कॉम्पैक्ट एवियोनिक्स ’से लैस है। इसमें उड़ान के दौरान होने वाली गड़बड़ी के लिए खुद को गाइड करने की क्षमता है। इससे पहले इस साल जून में, भारत ने 4,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts