नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत
Published On
अबुजा l नाइजीरियो के काडुना-कानो एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। काडुना में फेडरेल रोड सेफ्टी कॉर्प्स के एक कमांडर हाफिज मोहम्मद ने बताया कि कानो जा रही एक बस और अन्य चार वाहनों की टक्कर में 13 लोगाें की मौत हो गई और कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी सनी हारुना ने बताया कि बस ने नियंत्रण खो दिया था और इसके बाद चार कारों से उसकी टक्कर हो गयी। नाइजीरिया में इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं होनी आम बात हो गई है और इसके मुख्य कारण ओवरलोडिंग, सड़कों की खराब स्थिति और लापरवाही से वाहन चलाना है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।