अफगानिस्तान में सेना के अभियान में 13 तालिबानी आतंकवादी ढेर

Published On

फिरोज कोआह (एजेंसी)। International News in Hindi Headlines: अफगानिस्तान के पश्चिमी गून प्रांत में सुरक्षा बलों ने तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 13 तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं।

Taliban Militants अफगान सेना ने रविवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। क्तव्य के मुताबिक सुरक्षाबलों ने गून प्रांत के शाहरक जिले को अपने नियंत्रण में लेने के लिए शनिवार को आतंकवादियों के ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले किए जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए।

  • अफगान सुरक्षाबलों के इस अभियान में किसी जवान अथवा नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
  • तालिबान की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts