नाइजीरिया में आग लगने से चार बच्चों सहित पांच की मौत

Published On

इलेक्ट्रिक हीटर की वजह से बंगले में आग लगी | Nigeria fire

अबुजा (एजेंसी)। नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी राज्य केब्बी में आग की चपेट में आने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि एक बंगले में शुक्रवार सुबह आग लगने से एक महिला एवं उसके तीन बच्चे और एक अन्य बच्चा झुलस कर मर गए। राज्य आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सानी डोडोडो ने पत्रकारों को बताया कि माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक हीटर की वजह से बंगले में आग (Nigeria fire) लगी है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts