लीबिया: त्रिपोल में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच की मौत

Published On

त्रिपोल। लीबिया की राजधानी त्रिपोल में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय के सूचना सलाहकार अमीन हशमी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार की सेना और दक्षिणी त्रिपोल में पूर्वी स्थित सेना के बीच घातक गोलीबारी हुई।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार की सेनाओं ने प्रतिद्वंद्वी पूर्वी स्थित सेना पर गोलाबारी का आरोप लगाया है। इस बीच, सरकार ने कहा कि सैनिकों ने दक्षिणी त्रिपोल में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार की सेना के 14 से अधिक सैनिकों को मार डाला है और दक्षिण-पश्चिम लीबिया में एक ड्रोन को मार गिराया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts