हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    सेहत:- स्वाद के साथ सेहत का खजाना है गुड़

    औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ एक सुपर फूड है, जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर निरोगी और स्वस्थ बना रहता है। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्व हड्डियों को मजबूती देने में सहायक हैं। इससे शरीर मजबूत व एक्टिव भी रहता है। गुड़ स्वाद का ही नहीं बल्कि सेहत का भी खजाना है। इसके फायदों के बारे में लोग कम ही जानते हैं। गुड़ का इस्तेमाल आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा कड़वी दवा को मीठा करने और कई बीमारियों में दवा के तौर पर भी किया जाता था। अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका प्रयोग करते हैं, जबकि गुड़ सालभर खाया जा सकता है और शरीर को इससे भरपूर लाभ भी मिलते हैं।

    • खट्टी डकारें आने या पेट की अन्य समस्या में गुड़ में काला नमक मिलाकर चाटने से लाभ होता है।
    • जोड़ों में दर्द की समस्या हो, तो गुड़ का अदरक के साथ सेवन लाभदायक है। हर रोज गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
    • अस्थमा के इलाज में गुड़ फायदेमंद है। गुड़ और काले तिल के लड्डू बनाकर खाने से अस्थमा की तकलीफ नहीं होती और शरीर में आवश्यक गर्मी भी बनी रहती है।
    • पीलिया हो जाने पर पांच ग्राम सोंठ में दस ग्राम गुड़ मिलाकर खाने से लाभ मिलता है।
    • काफी थकावट है, तो गुड़ को दूध के साथ लें। यदि आपको दूध नहीं पसंद, तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा-सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से शरीर की थकान दूर होती है।
    • पेट में गैस बनने की समस्या होने पर हर रोज एक ग्लास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट में ठंडक होती है और गैस भी नहीं बनती।
    • गला बैठ जाने और आवाज जकड़ जाने पर पके हुए चावल में गुड़ मिलाकर खाने से बैठा हुआ गला ठीक होता है व आवाज भी खुल जाती है।
    • कान में दर्द होने पर गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से कान में होने वाले दर्द की समस्या ये निजात मिलती है।
    • गुड़ सर्दी-जुकाम भगाने में भी बेहद असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।                                                                                     -डॉ. अभिषेक गुप्ता, नोएडा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here