हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: विधानसभा व प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में बजा करेगा जय-जय-जय हरियाणा

    Haryana News
    Haryana News: विधानसभा व प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में बजा करेगा जय-जय-जय हरियाणा

    हरियाणा राज्य गीत लाँच, विस मे चलाया गया जय जय हरियाणा

    सच कहूँ, देवीलाल बारना
    State Song- Jai-Jai-Jai Haryana: हरियाणा प्रदेश के पंजाब से अलग होने के 59 वर्ष के बाद हरियाणा का राज्यगीत लाँच किया गया है। विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन पूरे सदन के समर्थन से इसे लाँच किया गया है। इतना ही नहीं विधानसभा में दो बार इस गीत को बजाया गया। पहली लाँच होने के समय पूरे गीत को सदन में बजाया गया वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के विचार पर दोबारा सभी सदस्यों ने खड़े होने की मुद्रा में गीत को बजाया गया। गीत के नियम बनाने के लिए समिति बनाने का निर्णय भी सदन के दौरान लिया गया। Haryana News

    हरियाणा के इस राज्यगीत को डॉ. बालकृष्ण शर्मा द्वारा लिखा गया है। डॉ. श्याम शर्मा द्वारा इस गीत को प्रस्तुत किया गया है, संगीतकार की भूमिका पारस चोपड़ा ने निभाई है। वहीं इस गीत की निदेशक मालविका पटेल हैं। सदन के सदस्यों ने इस गीत के नियम बनाने के लिए कमेटी बनाने की बात कही व विधानसभा, स्कूल कॉलेजों व सरकारी कार्यक्रमों में इसे बजाने की बात कही।

    गीत पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस गीत के प्रस्ताव को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल लेकर आए थे। उनके प्रयासों से यह गीत तैयार हो पाया है। वहीं सभी सदस्यों मे इस गीत को लेकर खूब उत्साह देखा गया है। यह गीत प्रदेश के युवाओं, महिलाओं व हर वर्ग में जोश भरने वाला गीत है। कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया। मूर्त रूप देने का काम करने वाले कलाकारों का भी धन्यवाद किया। सभी कलाकारों ने राज्यगीत को लिखने व गाने के लिए बजट के रूप में कुछ भी नहीं लिया है।  Haryana News

    14वीं व 15वीं विधानसभा मे 12 बैठकों में फाईनल हुआ गीत

    सदन के दौरान स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि 14वीं विधानसभा में इस राज्यगीत को बनाने के लिए 22 फरवरी 2024 को समिति बनाई गई थी जिसमें लक्ष्मण यादव सभापति व सदस्यों के रूप मे गीता भुक्कल, विसंबर सिंह, जोगीराम सिहाग व नीरज शर्मा रहे। उन्होंने गीत को लेकर 6 बैठकें की। इसके बाद गीत में सुधार के लिए 15 विधानसभा मे 28 नवंबर 2024 को नई समिति बनाई जिसमें सभापति लक्ष्मण यादव, सदस्य गीता भुक्कल, विनोद भ्याना, बलवान सिंह व आदित्य देवीलाल रहे। इस समिति द्वारा भी 6 बैठकें की व गीत में सुधार किया। 20 मार्च 2025 को समिति ने रिपोर्ट को अनुमोदित किया और 28 मार्च को सदन के पटल पर गीत को रखा। सदन के दौरान सदन ने मेज बजाकर सहमति जताई। Haryana News

    हरियाणा की महान संस्कृति की महक है गीत में : नायब सैनी | Haryana News

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्यगीत पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्यगीत में प्रदेश की महान संस्कृति की महक आती है। गीत का एक-एक शब्द उत्साह भरने का काम कर रहा है। इस गीत मे राज्य के विभिन्न योगदानों की झलक दिखाई गई है। सीएम ने कहा कि उनका विश्वास है कि यह राज्यगीत हरियाणवी नागरिकों को गर्व और गौरव से भर देगा। सीएम ने इस दौरान आजा हरियाणा मै सांग दिखाऊं, मतवाले कहलाएं… व यमुना जी की धार में सरस्वती कंठार मै म्हारा बसा देश हरियाणा सै… गीतों की लाईने भी बोलीं।

    हरियाणा का राज्यगीत जिसे विधानसभा में स्वीकार किया गया ô Haryana News

    जय जय जय हरियाणा,
    जय जय जय हरियाणा
    पावन धरती वेदों की, जहां
    वेदों का हुआ आना
    जय जय जय हरियाणा,
    जय जय जय हरियाणा

    गीता ज्ञान धरोहर इसकी,
    महाभारत इतिहास
    मुकुट शिवालिक आधार अरावली, यमुना बहती पास
    मौज मनावै, कातक न्हावै,
    पूरी मन की आस
    सरस्वती के अमृत रस का,
    यहीं सदा है वास
    सादा जीवन, सादा बाणा,
    दूध दही का खाणा
    जय जय जय हरियाणा,
    जय जय जय हरियाणा

    छैल छबीले मर्द निराले,
    सुंदर स्याणी नार
    होली, दीवाली, ईद, गुरपुरुब,
    मनते तीज त्यौहार
    भाईचारा जग से न्यारा,
    बढे प्यार में प्यार
    दिन दुगुनी अर रात चौगुनी,
    शिक्षा और व्यापार
    बजते, ढेरू ढोल नगाड़े,
    सांग रागणी गाणा
    जय जय जय हरियाणा,
    जय जय जय हरियाणा

    उपजाते हैं फसल सुनहरी,
    खेतों बीच किसान
    खेल खिलाड़ी मेडल लाकर,
    करें देश का मान
    सीमाओं पर हरदम चौकस,
    यहां के वीर जवान
    छोटा सा प्रदेश, देश की
    अजब निराली शान
    अतिथि देवो भव यहां,
    सेवा धर्म निभाना
    जय जय जय हरियाणा,
    जय जय जय हरियाणा

    बड़ी उपलब्धि! शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के ऑलराउंडर कनिष्क चौहान पहुंचे भारतीय टीम के कैंप में