हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान की र...

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में मासूम बच्चे की हत्या

    Jaipur Rajasthan

    जयपुर 12 अक्टूबर (एजेंसी)- राजस्थान की राजधानी जयपुर(Jaipur Rajasthan) में एक सात वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में आज दोपहर एक युवक ने मासूम का चाकू से गला रेत दिया।

    बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आये लोगों ने मासूम को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी अपने को हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला बता रहा है जो यहां आदर्श नगर स्थित मानसिक चिकित्सालय में खुद का इलाज कराने आया था।

    पुलिस मामले में जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में लगी हैं। मासूम का नाम आदित्य बताया जा रहा है और वह कॉलोनी में अपनी नानी के पास रहता था। बताया जा रहा है कि यह युवक कॉलोनी में घूम रहा था और इस दौरान उसका एक महिला एवं बच्चे से कहासुनी भी हुई थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो