जेजेपी के स्थापना दिवस पर जन सम्मान दिवस रैली होगी ऐतिहासिक : मंत्री अनूप धानक

Published On

उकलाना । (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र) श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने मंगलवार को बरवाला, उकलाना व अग्रोहा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को जेजेपी के 5वें स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जन सम्मान दिवस रैली हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भिवानी में स्थापना दिवस पर होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या पहुंचने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को न्योता भी दिया। इस मौके पर मंत्री अनूप धानक ने तीनों खंडों के नव-निर्वाचित अनेक जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें:– सीबीएसई नॉर्थ जोन 2 के चैस चैंपियनो का लोटस स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

इस अवसर पर हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेन्द्र लितानी, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया, दिलदार पूनिया, गुलाब खेदड़, संदीप पूनिया, रवि बैनीवाल, बबलू गोदारा, मेवा सिंह, अजित सिहाग, सतीश पुनिया, राजपाल ढाका, रामकुमार, कुलदीप कोहाड़, बली सरसाना, होशियार सिंह बिठमड़ा, हरीश गर्ग, मंजीत सिंह, सतवंत सिंह, मनोज कुमार, रामफल सिंह सहित उकलाना, अग्रोहा व बरवाला क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts