हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खापों की मांग...

    खापों की मांग, मंत्री को बर्खास्त करे सरकार

    Sandeep Singh sachkahoon

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के खेल मंत्री रहे संदीप सिंह के खिलाफ खापों ने बिगुल बजा दिया है। वीरवार को दिल्ली के गांव झाड़ोदा में सर्व खाप महापंचायत हुई, जिसमें हरियाणा के अलावा दिल्ली व आसपास के इलाकों की खाप के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान ऐलान किया गया कि धनखड़ खाप द्वारा जो अल्टीमेटम दिया गया उसे सरकार दरकिनार करेगी तो फिर किसान आंदोलन की तरह सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे और हरियाणा के तमाम मंत्रियों का बहिष्कार करेंगे।

    महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को मंत्री संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए। अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह किसान आंदोलन की तरह सड़कों पर उतरकर अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। सरकार समय रहते इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर मंत्री को तुरंत गिरफ्तार कराए, वरना पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here