हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आशीष दहिया प्...

    आशीष दहिया प्रधान व प्रमोद उप प्रधान बने

    खरखौदा। (सच कहूं/हेमंत कुमार) खंड एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक के सभी सरपंच इकट्ठे हुए। जिसमें खंड खरखौदा की सरपंच एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें थाना कला के सरपंच आशीष दहिया को प्रधान वह सैदपुर गांव के सरपंच प्रमोद को उपप्रधान सर्वसम्मति से चुना गया। नवनियुक्त सरपंच एसोसिएशन के प्रधान आशीष दहिया ने कहा कि ब्लॉक के सभी पंचायतों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भी पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे, जो भी फैसले लिए जाएंगे वह सभी की सलाह से लिए जाएंगे, किसी के दबाव में आकर कोई भी काम नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– चाय की दुकान पर छोटा सिलेंडर फटने से 9 लोग जख्मी

    प्रधान चुने जाने पर सभी सरपंचों का आभार प्रकट किया। सैदपुर गांव के सरपंच व नवनियुक्त उप प्रधान प्रमोद ने कहा कि सभी को साथ लेकर काम करेंगे जो भी काम करेंगे, सब की सलाह के साथ किया जाएगा ।इस मौके पर सेहरी के सरपंच बिजेंदर, सैदपुर के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र, थाना खुर्द के सरपंच सुमित कुमार, सरपंच जगबीर, सरपंच जितेंद्र, सिसाना से जगबीर सरपंच जोगिंदर, सुभाष आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here