हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल बंगलादेश के ख...

    बंगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कुशल परेरा श्रीलंका के कप्तान नियुक्त

    कोलम्बो (एजेंसी)। विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा को बंगलादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि कुशल मेंडिस को 18 सदस्यीय टीम में उपकप्तान बनाया गया है। 30 वषीर्या परेरा ने श्रीलंका का 101 वनडे, 22 टेस्टों और 47 टी 20 में प्रतिनिधित्व किया है। वह दिमुथ करुणारत्ने से टीम की बागडोर संभालेंगे जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी की थी जो श्रीलंका 0-3 से हार गया था।

    टीम के सीनियर सदस्यों दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू तिरिमाने को श्रीलंका क्रिकेट की क्रिकेट चयन समिति ने टीम से हटा दिया है। इसुरु उडाना और धनंजय डिसिल्वा ने टीम में वापसी की है। दोनों खिलाड़ियों को वेस्ट इंडीज दौरे में नहीं रखा गया था। टीम में कई नए चेहरे शामिल किये गए हैं। श्रीलंका की टीम 16 मई को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी और ढाका में 23, 25 और 28 मई को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।