हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश लता मंगेशकर ह...

    लता मंगेशकर हुई कोरोना संक्रमित

    Lata Mangeshkar

    मुंबई (एजेंसी)। मशहूर गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर मंगलवार को कोरोना संक्रमित पायी गई। परिवार सूत्रों ने अनुसार सुश्री लतामंगेश्कर कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर है। लेकिन उम्र अधिक होने के कारण उनका आईसीयू में उपचार किया जा रहा है।

    होम आइसोलेशन में मरीजों को नि:शुल्क योग कराएगी दिल्ली सरकार: केजरीवाल

    दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क योग और प्राणायाम कराएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि घर बैठे कोरोना मरीज ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम के तहत कल से योग और प्राणायाम की आॅनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शायद पूरी दुनिया में पहली बार कोई सरकार होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना मरीजों के लिए इस किस्म का कार्यक्रम कर रही है। योग और प्राणायाम करने से व्यक्ति में इम्युनिटी बढ़ती है और कोरोना से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सुबह छह से 11 बजे तक और शाम चार से सात बजे तक एक-एक घंटे की आठ कक्षाएं होंगी। कोरोना मरीजों को आज लिंक भेज दिया जाएगा और उस लिंक पर जाकर आप अपनी सुविधानुसार क्लास में पंजीकरण करा सकते हैं। एक साथ 40 हजार लोग योग की क्लासेज कर सकते हैं। एक क्लास में केवल 15 मरीज ही होंगे। यह कक्षाएँ कल से शुरू होंगी।

    होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों को योग कराएगी दिल्ली सरकार

    दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग कराने का निर्णय लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान करते हुए मंगलवार को कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों के लिए हर रोज आठ क्लासेस होंगी। सुबह छह बजे से 11 बजे तक पाँच घंटे और शाम चार बजे से सात बजे तक तीन घंटे योग कराए जाएँगे। योग इंस्ट्रक्टर लोगों को योगा करना सिखाएंगे। इसमें 40 हजार लोग एक साथ योगा कर सकेंगे। योगा कक्षाएँ कल से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्षा में 15 मरीज़ होंगे ताकि इंस्ट्रक्टर सभी को समुचित समय देकर योग और प्राणायाम करा सकें। होम आइसोलेशन में जो लोग हैं उन्हें एक लिंक रजिस्ट्रेशन करने के लिए भेजा जाएगा। लिंक पर क्लिक करके वो बता सकते हैं कि कितने बजे योगा करना चाहेंगे?
    उन्होंने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में हैं उनके लिए आज हम एक अद्भुत कार्यक्रम लेकर आए हैं। योगा-प्राणायाम से इम्युनिटी बहुत बढ़ती है। मैं ये तो नहीं कहता कि योगा कोरोना की काट है लेकिन उससे लड़ने की हमारे शरीर की क्षमता बढ़ जाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here