हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Weather Alert...

    Weather Alert: अगले पांच दिनों में वर्षा के आसार: आईएमडी

    Srinagar News
    सांकेतिक फोटो

    हैदराबाद (सच कहूँ न्यूज)। Weather Alert: तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 27 और 28 नवंबर को मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं। राज्य भर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस आदिलाबाद में दर्ज किया गया।

    कश्मीर में शीत लहर जारी | Weather Alert

    केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बुधवार को तापमान क्रमश: शून्य से कम 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयी है, जिससे कश्मीर घाटी, श्रीनगर और पहलगाम में रात में शीत लहर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को तापमान शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है, जिससे श्रीनगर की रातें लगातार सबसे अधिक शीत लहर की चपेट में हैं।

    इसी तरह, पहलगाम में भी बुधवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से कम 2.9 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर में पर्यटक स्थल के लिए तापमान सामान्य से शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। इस बीच, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात का तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    कुपवाड़ा में मंगलवार को तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कोकेरनाग में आज न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से कम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान बुधवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि पिछली रात यह शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। Weather Alert

    श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्से धुंध की चपेट में थे और कोहरे के कारण यात्रियों को कम दृश्यता के बीच हेडलाइट जलाकर अपने वाहनों को चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कश्मीर में कई जगहों पर 27 नवंबर तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं। प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और बादल छाए रहने के साथ-साथ, 23 नवंबर को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात के आसार हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में 27 से 30 नवंबर तक हल्की वर्षा या हिमपात के अनुमान हैं।

    यह भी पढ़ें:– Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने फाइनल मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here