हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    लायन हार्ट: हरियाणा को पछाड़ पहले नंबर पर आया पंजाब

    504 पंजाब, 443 हरियाणा में चले हाऊसफुल शो
    Sirsa: SachKahoon News:  बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की तीसरी फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर लायन हार्ट’ का सिने पे्रमियों पर क्रेज निरंतर बरकरार है। महज चार हफ्ते में 300 करोड़ रिकॉर्ड बिजनेस का आंकड़ा पार कर सिने जगत में तहलका मचाने वाली यह फिल्म रविवार को 31वें दिन भी देशभर के सिनेमाघरों में देखी गई। हरियाणा को पछाड़ते हुए 504 हाऊसफुल शो के साथ पंजाब ने पहले स्थान हासिल किया तो वहीं 443 हाऊसफुल शो के साथ हरियाणा दूसरे नंबर पर रहा। इससे पहले दो दिन तक लगातार हरियाणा पहले नंबर पर चल रहा था। विगत दिवस हरियाणा में जहां 366 हाऊसफुल शो चले तो वहीं पंजाब 186 हाऊसफुल शो के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। रविवार को भी देशभर के सभी शहरों कस्बों में सिने प्रेमियों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। हरियाणा, पंजाब व राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश व दिल्ली वासियों पर भी लायन हार्ट का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। सिने प्रमियों के जोश, जुनून व उत्साह के आगे विगत दिवस भी सभी सिनेमाघार हाऊसफुल नजर आए। हर तरफ दिखाई दे रहा था तो बस सिने पे्रमियों का कारवां। सिने प्रेमियों के चेहरों पर फिल्म देखने की होड़ साफ दिखाई दे रही थी। सिने प्रेमी इस सामाजिक, ऐतिहासिक व राष्टÑभक्ति व राष्टÑ सुरक्षा की भावना से लबरेज फिल्म को देखने के सुनहरी पलों को गंवाना नहीं चाह रहे थे।

    पंजाब में चले हाऊसफुल शो
    बठिंडा                     57
    बरनाला                  46
    मलोट                     42
    पटियाला                39
    लुधियाना               39
    बाघापुराना             30

    हरियाणा में चले हाऊसफुल शो
    फरीदाबाद              117
    धारूहेड़ा/रेवाड़ी      104
    हिसार                    47
    जींद                      20
    जगाधरी               17
    करनाल                15

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here