हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल लखनऊ ने 24 स्...

    लखनऊ ने 24 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल टीम चैंपियनशिप

    Sports

    लखनऊ (यूपी)। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने राज्य सीनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर-21 बालक व बालिका कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ सर्वाधिक 24 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरआॅल टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मोतीनगर लखनऊ के रामजस हाल में संपन्न इस चैंपियनशिप में लखनऊ ने अंतिम दिन 11 स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।

    मेजबान ने इस चैंपियनशिप में कुल 24 स्वर्ण व 20 रजत पदक जीते। चैंपियनशिप में वाराणसी की टीम अंतिम दिन 9 स्वर्ण पदक जीतते हुए कुल 17 स्वर्ण व 12 रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह और भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडेय के साथ लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत ने पुरस्कार वितरित किए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।