हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश ममता इंदौर मे...

    ममता इंदौर में फंसे बंगाल के श्रमिकों की वापसी के लिए रेल मंत्रालय को वे अवगत कराये-शिवराज

    Shivraj Singh Chouhan

    (Railway Ministry for the return of Bengal workers trapped in Indore)

    भोपाल l मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी से कहा है कि इंदौर में पश्चिम बंगाल के श्रमिक लॉकडाउन के चलते फंसे वे श्रमिक अपने गृह स्थान वापस जाना चाहते है और ऐसे में अपने राज्य की ओर रेल मंत्रालय से बातचीत कर विशेष ट्रेन की मांग करें।
    चौहान ने सुश्री बैनर्जी को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहलाने वाले इंदौर में पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में कार्य करते है। लॉकडाउन के कारण वे अपने गृह स्थान जाने के इच्छुक है, लेकिन अत्यधिक लंबी दूरी होने के साथ साथ परिवहन के लिए शासकीय साधन नही होने से कतिपय प्रवासी श्रमिक निजी वाहनों से प्रस्थान कर रहे है जो मंहगा होने के साथ-साथ यह असुरक्षित विकल्प है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।