हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home खेल मैरीकॉम ने सा...

    मैरीकॉम ने सांसद निधि से एक करोड़ और एक महीने का वेतन दान दिया

    Mary Kom

    नई दिल्ली (एजेंसी)। Latest Sports News in Hindi: छह बार की विश्व चैंपियन भारत की स्टार मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी सांसद निधि से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये और एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए खेल, बॉलीवुड, उद्योग और राजनीित जगत की कई हस्तियां सामने आयी हैं और इन लोगों ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद देने का ऐलान किया है। इस कड़ी में मैरीकॉम ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और सांसद निधि से एक करोड़ रुपये और अपने एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।