बालाघाट में मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली ढेर : गृहमंत्री

Published On

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली ढेर हो गए। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जिले के बहेला थाना इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि हॉक फोर्स ने मुठभेड़ में नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी के मेंबर और 15 लाख रुपए के इनामी नक्सली नागेश और 8-8 लाख रुपए के इनामी एरिया कमांडर नक्सली मनोज और रामे को ढेर किया है। ये क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts