हमसे जुड़े

Follow us

29.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश मोदी , शाह ने...

    मोदी , शाह ने सिक्किम को केंद्र से हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

    Modi, Shah assured Sikkim of all possible help from the Center
    नयी दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से राज्य में आए भूकंप की स्थिति पर बातचीत कर जानकारी ली और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। मोदी ने ट्वीट किया,” मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की और उनसे राज्य में भूकंप की स्थिति पर जानकारी ली। मिजोरम को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।” शाह ने फोन पर मिजोरम के मुख्यमंत्री से राज्य में भूकंप की स्थिति का जायजा लिया। गृहमंत्री ने बाद में ट्वीट किया,” श्री जोरामथांगा जी से बात कर राज्य में भूकंप की स्थिति के बाद की समीक्षा की। मैंने केंद्र की तरफ से मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है । राज्य में सभी की सुरक्षा और कुशल क्षेम की प्रार्थना की है। “

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।