हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आज दिन है कित...

    आज दिन है कितना सुहाना, हमारे मुर्शिद का हुआ है आना

    उकलाना। (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र) उकलाना ब्लॉक की नामचर्चा का आयोजन रविवार को ब्लॉक उकलाना के गांव श्यामसुख में धर्मशाला में किया गया। इसी दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र जन्म माह की खुशी में नामचर्चा का आयोजन किया गया। साध-संगत नाच गाकर अपने  प्यारे मुर्शिद के जन्म माह की खुशियां मना रही थी। नामचर्चा की शुरूवात ब्लॉक भंगीदास सुरेंद्र खुराना इंसा ने  पवित्र नारा धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की। विनती का शब्द राजेश इंसा  ने बोला। मास्टर धर्मबीर इन्सां ने धर्म ग्रन्थ में से सतगुरु के पवित्र अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। कविराज भाइयों मास्टर सुरेश इन्सां, मास्टर सहीराम इन्सां, सूरजमल इन्सां, राजेश इन्सां, संदीप इन्सां, सतीश इन्सां, नसीब इन्सां, बलवंत इन्सां, महाजन इन्सां, सूबे सिंह इन्सां, रामपाल इन्सां, आशीष इन्सां, नन्दलाल इन्सां ने भजनों के माध्यम से  सतगुरु की महिमा का गुणगान किया।

    इस अवसर पर मास्टर धर्मबीर इन्सां, डॉ दलीप इन्सां 15 मेंबर, धर्मबीर इन्सां कनोह, मास्टर सही राम इन्सां, नीलम टेलर, संजय इन्सां 25 मेंबर , श्यामसुख के भंगीदास कृष्ण इन्सां , नन्दलाल इन्सां 15 मेंबर, संजय इन्सां, कुलबीर इन्सां, श्यामलाल इन्सां 15 मेंबर, भंगीदास पवन इन्सां नंगथला, सूबे सिंह इन्सां 15 मेंबर, नरेश इन्सां 15 मेंबर, व सुजान बहनें, आईटी विंग के सेवादार, ग्रीन एस के सेवादार व समस्त साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here