देश में कोरोना के 44877 नए केस मिले

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश भर में पिछले 24 घंटे में 49 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 172.81 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 49 लाख 16 हजार 801 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 172 करोड़ 81 लाख 49 हजार 447 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 44 हजार 877 नये मरीज सामने आयें हैं।

इसके साथ ही देश में सक्रिय कोरोना रोगियों की संख्या पांच लाख 37 हजार 45 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 1.26 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 17 हजार 591 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 15 लाख 85 हजार 711 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.55 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 15 हजार 279 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 75 करोड़ सात लाख 35 हजार 858 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts