इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, तीन की मौत

Published On

जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में रविवार को आये भूकंप के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी तथा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं। । अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग(यूएसजीएस) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गयी। यूएसजीएस ने बताया कि पर्यटकों के बीच लोकप्रिय इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप में रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 47 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद एक घंटे के भीतर ही 5.4 तीव्रता के सामान्य झटके भी महसूस किए गए।

भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

भूकंप का केन्द्र द्वीप के प्रमुख शहर मताराम से 49.5 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में रहा। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.5 रही। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। गौरतलब है कि रिक्टर पैमाने पर मापा गया 6.4 तीव्रता का भूकंप काफी तेज माना जाता है और यह गंभीर क्षति पहुंचाने में सक्षम है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts