शादी के 15 साल बाद लेंगे तलाक आमिर खान और किरण राव

Published On

मुंबई (एजेंसी)। फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने शादी के 15 साल बाद वैवाहिक संबंध समाप्त करने का फैसला लिया है। खान और राव ने शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि अब दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं रहेंगे। दोनों ने अपने बयान में कहा है कि ‘इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को साझा किया है। हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है! अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब हम पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि सह माता-पिता और परिवार के रूप में रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts