Mumbai: दुष्कर्म मामले में जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं एक्टर एजाज खान

Published On

अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मुंबई। अभिनेता एजाज खान को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब मुंबई के दिंडोशी सत्र न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह मामला मुंबई के चारकोप थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था, जिसमें एक महिला अभिनेत्री ने एजाज खान पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और झूठे आर्थिक एवं पेशेवर वादों का आरोप लगाया है। Ajaz Khan News

एजाज खान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए न्यायालय को बताया कि अगर उन्हें जमानत दी गई, तो वे साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। न्यायालय ने पुलिस की दलीलों से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीर प्रकृति को देखते हुए एजाज खान से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। अब यह माना जा रहा है कि एजाज खान की गिरफ्तारी की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं और पुलिस जल्द ही अगली कार्रवाई कर सकती है।

चारकोप थाने में यह मामला दर्ज हुआ

उल्लेखनीय है कि जब चारकोप थाने में यह मामला दर्ज हुआ, उस समय एजाज खान अज्ञात स्थान पर चले गए थे। पुलिस ने उनसे संपर्क साधने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वे विफल रहीं। इससे पूर्व, मई माह की शुरुआत में अंबोली पुलिस ने एजाज खान को समन भेजा था। उनके ऊपर रिएलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील सामग्री प्रसारित करने का भी आरोप है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर जन आक्रोश देखा गया।

विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस ने इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद, 2 मई को एजाज खान को समन जारी किया गया था। इस विवाद के बाद ‘उल्लू ऐप’ ने ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी विवादित एपिसोड अपने मंच से हटा दिए हैं। Ajaz Khan News

Haryana: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाला युवक कैथल से गिरफ्तार, मचा हड़कंप

About The Author

Related Posts