Russia Vs America: अमेरिका के आगे रूस कितनी देर टिकेगा, जानिये यहां सब कुछ…

Published On

अनु सैन (सच कहूँ न्यूज़)। Russia Vs America: अमेरिका और रूस दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियां हैं। कहा जाता है कि अगर इन दोनों के बीच सीधा युद्ध हो गया, तो इसका असर सिर्फ इन देशों पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा। दोनों के पास इतने शक्तिशाली हथियार हैं कि पल भर में हालात बदल सकते हैं। सवाल यह है कि अगर ऐसा हुआ तो किसके पास कितनी ताकत है और कौन आखिर तक टिक पाएगा?

जनसंख्या और सैनिक बल | Russia Vs America

अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है, जिसमें करीब 12 करोड़ लोग सैन्य सेवा के लिए फिट माने जाते हैं। वहीं रूस की जनसंख्या लगभग 14.6 करोड़ है और इसमें करीब 4.6 करोड़ लोग सैन्य सेवा के योग्य हैं। सक्रिय सैनिकों की बात करें तो अमेरिका के पास लगभग 13.6 लाख सक्रिय सैनिक और 8 लाख रिजर्व बल हैं। रूस के पास लगभग 11 से 15 लाख सक्रिय सैनिक और करीब 15 लाख रिजर्व बल मौजूद हैं।

हथियार और तकनीक

अमेरिका के पास अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट, विमानवाहक पोत, लंबी दूरी की मिसाइलें और उच्च तकनीक वाली जासूसी प्रणाली है। वहीं रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार है और भारी संख्या में टैंक, आर्टिलरी और बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। Russia Vs America

रक्षा बजट

2024 में अमेरिका ने रक्षा पर लगभग 997 अरब डॉलर खर्च किए, जो पूरी दुनिया के सैन्य खर्च का 37% है। रूस का रक्षा बजट करीब 109 अरब डॉलर है, लेकिन यह उसके ॠऊढ का 5.9% है, जो बताता है कि रूस अपनी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा रक्षा में लगाता है।

संभावित अंजाम | Russia Vs America

विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिका के पास तकनीकी और वित्तीय बढ़त है, जबकि रूस के पास भूमि बल और परमाणु शक्ति में बढ़त है। हालांकि, अगर सीधी भिड़ंत होती है तो इसका नतीजा सिर्फ सैन्य ताकत पर नहीं बल्कि रणनीति, सहयोगी देशों की मदद और आर्थिक स्थिरता पर भी निर्भर करेगा।

फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों देशों से शांति बनाए रखने और कूटनीतिक रास्ता अपनाने की अपील कर रहा है, ताकि यह तनाव किसी बड़े विनाशकारी युद्ध में न बदल जाए।

यह भी पढ़ें:– Meri Beti Mera Abhimaan: मेरी बेटी–मेरा अभिमान” मुहिम का शुभारंभ

About The Author

Related Posts