आंध्र प्रदेश में अमोनिया गैस रिसाव से महिलाओं समेत 50 कर्मचारी बीमार

Published On

विशाखापत्तनम (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में शुक्रवार को ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में एक रासायनिक कारखाने से अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं सहित 50 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए।

जानकार सूत्रों ने बताया कि पोरस सीड्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उल्टी, चक्कर और सांस लेने में तकलीफ के साथ बीमार पड़ गए। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंजीनियरों को अभी तक उस स्थान की पहचान नहीं हो पाई है, जहां से गैस का रिसाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री तनेती वनिता ने जिला अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts