चेन्नई हवाई अड्डे पर 300 ग्राम सोना बरामद

Published On

अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है | Anna International Airport

चेन्नई (एजेंसी)। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने चेन्नई के अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Anna International Airport)पर शुक्रवार को मलेशिया से आये एक यात्री के पास से 300 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने संदेह के आधार पर मलेशिया से आये मोहम्मद हुसैन (24) की तलाशी ली जिसमें उसकी चप्पलों में दो टुकड़ों के रूप में छुपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ। अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts