Asia Richest Person: मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स बने एशिया के सबसे अमीर इंसान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। Asia Richest Person: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गये हैं। ब्लूमबर्ग के दुनिया के 500 सबसे अमीर अरबपतियों के दैनिक सूचकांक में अडानी की संपत्ति का शुद्ध मूल्य 92.6 अरब डॉलर आंका गया है। पिछली सूची के बाद उनकी संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़ी है और वह दुनिया में 19वें स्थान पर पहुंच गये हैं। साथ ही वह एशिया के सबसे धनाढ्य व्यक्ति भी बन गये हैं। Asia Richest Person

अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। पिछली सूची के बाद श्री अंबानी की संपत्ति में 7.67 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है और यह 90.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वह वैश्विक सूची में अब 20वें स्थान पर हैं। इस सूची में पहले आठ स्थान पर अमेरिका का कब्जा है और ये सभी प्रौद्योगिकी कंपनियां हैं। जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क 656 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद क्रमश: लैरी पेज, जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन और मार्क जुकर्बर्ग रहे।। शीर्ष 20 में अमेरिका के अलावा भारत के दो और फ्रांस, मेक्सिको तथा स्पेन की एक-एक कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:– वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप

About The Author

Related Posts