बांग्लादेश: ढाका में इमारत में आग, 45 की मौत

Published On

ढाका 21 फरवरी (एजेंसी)

बंगलादेश की राजधानी ढाका में एक इमारत में आग लगने के कारण कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।स्थानीय दैनिक समाचारपत्र डेली स्टार ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुराने ढाका के एक रासायनिक गोदाम में बुधवार देर रात करीब 10 बजे आग लग गई।

आग की लपटें जल्द ही नजदीकी इमारतों में फैल गयीं। दमकल विभाग के कर्मचारी रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है। इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts