हिमाचल प्रदेश: भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Published On

जयराम ठाकुर सिराज से चुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के विधान सभा के चुनाव के लिए बुधवार को 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज सीट से टिकट दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की कल रात हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगायी गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। पहली सूची के 62 उम्मीदवारों में पांच महिलाएं हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts