गुजरात: रक्तदान कर मनाई पूज्य गुरुजी के शुभागमन की खुशी

Published On

अहमदाबाद (गुजरात)। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में रहने वाले भाविक इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभागमन की खुशी में अहमदाबाद के सर्वोदय ब्लड बैंक में एक जरूरतमंद मरीज के लिए खून दान किया। बता दें कि मरीज चंद्र प्रकाश अपनी बाईपास सर्जरी के लिए अहमदाबाद के एपिक अस्पताल में भर्ती थे जिन्हें भाविक इन्सां ने खून दान कर अपने सतगुरु की रहमतों का तहदिल शुकराना किया। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरुजी के शुभागमन की खुशी का इजहार घी के दीये जलाकर, रंगोली बनाकर, नाच-गाकर व मानवता भलाई के कार्य करते हुए नजर आ रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts