कुल्लू में बादल फटा, 3 की मौत

Published On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कुल्लू में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। कई घर और पुल बह गए हैं तो कम से कम 3 लोगों की मौत की सूचना है। उधर, शिमला में भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई है। चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब 6 बजे बादल फटने से कुछ घर तबाह हो गए। कई लोग बह गए हैं।

कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 4 लोगों के बह जाने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है लेकिन वे भूस्खलन के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts