राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस ने लिखा गृहमंत्री को पत्र

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर पार्टी नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच करने का आग्रह किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शाह को लिखे पत्र में कहा है कि श्री गांधी को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है और जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची तो उनकी सुरक्षा में चूक हुई है और कई अनजान लोग उनके नजदीक पहुंचे थे।

क्या है मामला

उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा नियमों को तोड़ा जा रहा था तो दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी। हरियाणा में भी श्री गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है और इस मामले में पार्टी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वेणुगोपाल ने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा में चूक होना गंभीर मामला है। भारत जोड़ो यात्रा अगले दौर में अब पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों में पहुंच रही है इसलिए सुरक्षा चूक की पड़ताल होनी चाहिए ताकि आगे ऐसी चूक ना हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts