Corona virus: पूरे विश्व में कोरोना का कहर, अब तक 3100 मौतें

Published On

रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80% मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े (Coronavirus)

बीजिंग/जेनेवा/नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा (Coronavirus)कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 65 देशों में अबतक 3100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 89000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं।

इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे। डब्ल्यूएचओ एवं चीन की ओर से संयुक्त रूप से तैयार किए गए एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस से वृद्ध लोगों की अपेक्षा युवा पीढ़ी के लोग कम संख्या में संक्रमित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार केवल 2.4 प्रतिशत मामलों से 18 वर्ष या उससे कम आयु के लोग (Coronavirus)संक्रमित थे। सत्तर या उससे अधिक उम्र के लोगों में मृत्यु दर आठ प्रतिशत है जबकि 80 या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह दर 14.8 फीसदी है।

संयुक्त राष्ट ने संक्रमण रोकने के लिए सहायता की पेशकश की

संयुक्त राष्ट्र ने संक्रमण को रोकने के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है।
इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले कमजोर देशों में किया जाएगा।
इटली, ईरान और दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है।
ईरान में जहां बहरीन, इराक, कुवैत और ओमान से जुड़े अधिकांश मामले सामने आए हैं।
इटली में अल्जीरिया, आॅस्ट्रिया, क्रोएशिया, जर्मनी, स्पेन और स्विट्जरलैंड में जुड़े मामले सामने आए हैं।
संयुक्त राष्ट्र का वित्तपोषण डब्ल्यूएचओ और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) को जारी किया गया है।

भारत में सोमवार को दो और कोरोना वायरस के मामलों की हुई पुष्टि

डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है। भारत में सोमवार को दो और कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि होने के सााथ ही अब तक ‘कोविड-19’ (नए कोरोना वायरस) के पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में एक मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह पिछले दिनों इटली होकर आया था। एक दूसरे मामले में तेलंगाना में एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है जो दुबई की यात्रा से लौटा था। दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इससे पहले तीन मामले केरल में पाए गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts