दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के युवा भी खेलों से जुड़ना चाहते हैं, हम सबको साथ लेकर चलेंगे: किरण रिजिजू

Published On

खेल मंत्री किरण रिजिजू रविवार को जल शक्ति मंत्रालय के ग्रेट गंगा रन कार्यक्रम में शामिल हुए

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा भी खेलों में रूची रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शनिवार को जम्मू-कश्मीर के युवाओं से मिला था। वे भी खेलों से जुड़ना चाहते हैं। हम अलग-अलग शहरों और गांवों के लिए योजना बना रहे हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे।’’ रिजिजू रविवार सुबह जल शक्ति मंत्रालय के ग्रेट गंगा रन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

किरण रिजिजू, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने ग्रेट गंगा रन को हरी झंडी दिखाई। यह कार्यक्रम गंगा की सफाई और उसके प्रति जागरुकता के लिए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया।

मैराथन के लिए करीब 20 हजार नामांकन हुए

इस दौरान रिजिजू ने कहा, ‘‘जल शक्ति मंत्रालय के इस कार्यक्रम से समाज में अच्छा संदेश जाएगा। गंगा हमारे देश के लिए बहुत जरूरी है। हमें इसके प्रति जागरुकता कार्यक्रम चलाने चाहिए।’’ वहीं, गजेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘हम पिछले एक महीने से इसकी तैयारियां कर रहे थे। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए गए थे। मैराथन के लिए करीब 20 हजार नामांकन आए। हम अब 9 अक्टूबर से गंगा अभियान चलाएंगे।’’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे

About The Author

Related Posts