बॉलीवुड के मशहूर गायक के.के. का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Published On

कोलकाता (एजेंसी)। देश के जाने-माने गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का मंगलवार को कोलकाता में आयोजित एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय निधन हो गया है। वह महज 54 साल के थे। कॉन्सर्ट में गाते वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब 9:30 बजे मृत घोषित कर दिया। कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) के डॉक्टरों के मुताबिक, के.के. को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए जाने की भी जानकारी दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts