सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में दक्षिणी जिले के पुलवामा (Pulwama) में आतंकवादियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया जिसमें एक आम नागरिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड गश्ती दल तक तो नहीं पहुंचा लेकिन कुछ दूर पहले उसमें विस्फोट होने से एक नागरिक घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। आतंकवादी हमले के बाद घटनास्थल से फरार हो गये। हमलावरों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया है।

हिजबुल आतंकवादियों ने की महिला की हत्या

जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी जिले पुलवामा (Pulwama) में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने एक महिला की हत्या कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शमीमा नामक महिला द्रुबगाम स्थित पिता के घर आयी थी।

आतंकवादियों ने उसके घर में ही उसे गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ये आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य थे और महिला को गोली मारने के बाद वे भाग खड़े हुए। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की धर-पकड़ के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts