Kashmir Snowfall: सफेद चादर से ढकी घाटी! झमाझम बारिश से हुई भीषण ठंड

Published On

गुलमर्ग में पारा@-0.5

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज सहित कश्मीर घाटी के ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस मौसम का पहला तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। हिमपात के बाद गुलमर्ग घाटी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन गया है। Kashmir Snowfall

गुलमर्ग के अलावा कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप, बांदीपोरा जिले में राजदान टॉप और गुरेज, कुपवाडा के माचिल और गांदेरबल जिले के जोजिला दर्रे पर भी हल्का-फुल्का हिमपात होने की रिपोर्ट सामने आई। घाटी के अधिकाश हिस्सों में सुबह बारिश हुई। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पिछले 24 घंटों में 10.2 मिमी. बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा कुपवाडा में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री और कोकेरनाग में तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। Kashmir Snowfall

MCX Gold Price: शादी के सीजन से पहले सोना खरीदने का सुनहरी मौका, कीमतों में भारी गिरावट!

About The Author

Related Posts