कुवैत इमारत आग में मारे गये लोगों में होशियारपुर का निवासी शामिल

Published On

होशियारपुर। कुवैत में एक इमारत में आग लगने की दुर्घटना में मारे गये भारतीयों में होशियारपुर का एक निवासी भी शामिल है। होशियारपुर शहर के काक्कों लिआके के हिम्मत राय (62) के परिजनों को कल यह सूचना मिली। राय के परिवार में सरबजीत कौर, दो शादीशुदा बेटियां अमनदीप और सुमनदीप और 16 वर्षीय बेटा अर्शदीप है। सरबजीत ने बताया कि उनके पति तीन दशक से एनबीटीसी के फेब्रिकेशन विभाग में कार्यरत थे। वह आखिरी बार पिछले साल घर आये थे और दो महीने रहे थे। परिजनों से फोन पर उनकी आखिरी बातचीत दुर्घटना से एक दिन पहले मंगलवार को हुई थी।

सुमनदीप के अनुसार उनके पिता जिस इमारत में रहते थे उसमें 195 लोग रह रहे थे और अगर इमारत में इस कदर ठूंस कर लोगों को रहने पर मजबूर न किया गया होता तो दुर्घटना के समय काफी लोग सुरक्षित निकल सकते थे। परिजनों ने उम्मीद जताई कि सरकार और कुवैती कंपनी से उन्हें कुछ आर्थिक सहायता मिलेगी।

होशियारपुर उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि अधिकारी दिल्ली राय का पार्थिव शरीर लाने गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के निर्देश पर हर प्रकार की सहायता परिवार को मुहैया कराई जायेगी।

About The Author

Related Posts